संतरे का स्वाद थोड़ा खटा और थोड़ा मीठा होता हैं। संतरा रस से भरपूर होता हैं। अगर आपने संतरा खाने के फायदे को जान लिया तो आप काफी हद तक कम बीमार पड़ सकते हैं। संतरे में रोगप्रतिकारक शक्ति काफी ज्यादा होती हैं। संतरे को विटामिन सी का राजा माना जाता हैं। एक संतरे में सत्तर मिलीग्राम विटामिन सी होता हैं। सर्दियों के मौसम में संतरे को खाना काफी लाभदायक होता हैं।
संतरे में बोहोत सारे विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में और आपके शरीर की बीमारी को दूर करने में आपकी बोहोत ज्यादा मदद करते हैं। संतरे को दोनो व्यक्ति खा सकते हैं जेसे की रोगी व्यक्ति और स्वस्थ व्यक्ति।
रोगी व्यक्ति अपने रोग को दूर करने के लिए खाते हैं। और स्वस्थ व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त रखने के लिए खाते हैं। संतरे को नारंगी के नाम से भी जाना जाता हैं। संतरे का ज्यूस बनाकर भी पी सकतें हैं। इस लेख में आपको संतरा खाने के फायदे के बारे में बताया गया हैं।

संतरा खाने के फायदे
संतरे का सेवन करने आपको बोहोत सारे फायदे मिलते हैं, जैसे की सर्दी, खासी, जुकाम को दूर करने में मदद, कब्ज और बवासीर को दूर करें, आंखो की रोशनी बठाए, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें, गठिया की समस्या को दूर करें आदि..
1. सर्दी, खासी, जुकाम से राहत
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खासी, जुकाम, के शिकार होते हैं। इसलिए इन सभी को दूर करने में संतरा रामबाण उपाय हैं, लेकिन कैसे? 1 संतरे का रस निकाल लें। फिर उसमे 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेधा नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसको पिए आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।
एक गिलास पानी को उबालने के लिए रखे। फिर उसमे एक संतरे के छिलके को डाले। 5 मिनिट तक उबल जाने के बाद इस पानी को छान लें। फिर उसमे आधा निबू का रस मिलाकर पिए। इससे भी आपको राहत मिलेगी।
2. कब्ज और बवासीर दूर
जिन लोगो को कब्ज की समस्या हैं, उन लोगो को संतरा खाना चाहिए क्योंकि संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके भोजन को पचाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। जिन लोगो की बवासीर की समस्या हैं उन्हें भी संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।
3. इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। और यही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैं तो आपको वायरल इंफेक्शन की समस्या कम सताती हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नही हैं तो आप बार बार बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए संतरे का सेवन करके अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं।
4. कोलेस्ट्रोल को कम कम करने में मदद
संतरे में फाइबर और फ्लेवोनोइड पाया जाता हैं जो कि कोलेस्ट्रोल को ज्यादा प्रभावित तरीके से कम करने में मदद करता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि संतरे का ये गुण कोलेस्ट्रोल को कम करने वाली मेडिसिन से भी ज्यादा प्रभावी होता हैं।
5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
वैसे तो संतरे के बोहोत से फायदे हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो आप रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। और संतरे में मौजूद मैग्नेशियम और हैस्पेरिडिन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होता हैं।
6. कैंसर का खतरा कम करें
संतरे में डी लिमोनिन नामक एक कंपाउंड होता हैं जो फेफड़ों के कैंसर, स्किन कैंसर, और स्तन कैंसर को रोकने में सहायक होता हैं। संतरे की रेशेदार लेयर भी कैंसर से बचने में आपकी सहायता करती हैं। संतरे में एस कार्बनिक एसिड और बीटा कैरोटीन होता हैं जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करता हैं।
7. डायबिटीज दूर करें
संतरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती हैं। और वैज्ञानिक शोध के अनुसार फाइबर तेजी से रक्त शर्करा और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन को कम कर सकता हैं। मधुमेह वाले रोगियों के आकार में फाइबर युक्त संतरा देना फायदेमंद हैं। इसलिए रोज एक संतरे का सेवन करे आपको जल्द ही डायबिटीज से राहत मिलेगी।
8. गठिया की समस्या दूर करें
जिन लोगो को गठिया की समस्या हैं उन लोगो को संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि संतरे में मौजूद कैल्सियम और मैग्नीशियम की मात्रा अच्छी होती हैं। जो आपकी हडियो को मजबूत बनाने में आपकी सहायता करती हैं। रोजाना संतरे का सेवन करने से गठिया की समस्या में सुधार आता हैं।
9. बालो को मजबूत बनाएं
अगर आपको बालो की समस्या हैं,जेसे की बालो का जड़ना, बालो का घना ना होना, बाल पतले हो जाना, बाल मजबूत ना होना, बाल चमकदार ना होना तो आपको दिन में एक बार एक संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए। इस से आपके बाल काफी ज्यादा मजबूत और सुंदर हो जाएंगे।
10. न्यूट्रीशन से भरपूर
संतरे में एक साथ इतने विटामिन मिलते हैं जितने आपको किसी भी और फल में नही मिलेंगे। जेसे की विटामिन सी, विटामिन ए, एमिनो एसिड, मैग्नेशियम, कैल्शियम, सोडियम, मिनरल्स, आयोडीन, फॉस्फोरस, फाइबर, आदि। अब आप सोच ले अपने एक दिन में एक संतरे को खा लिया तो आपको एक साथ कितने विटामिन मिल जायेंगे। और आपको सभी बीमारियो से दूर रखेंगे।
11. काले दाग धब्बे (मुंहासे) गायब करें
जो लोग कील, मुंहासे से परेशान हैं, इसके लिए संतरा रामबाण उपाय हैं, लेकिन कैसे? 1 संतरे के ज्यूस को निकालकर उसमें एक चम्मच चंदन मिलाकर इस लेप को अपने कील, मुंहासे वाली त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनिट तक लगा रहने दे। फिर ठंडे पानी से धो लें।
3 संतरा लेकर छिलके को उतार लें। फिर संतरे के छिलके को पीसकर पाउडर बना लें। एक कटोरी में 3 चम्मच पीसा हुआ पाउडर डालें। फिर उसमे 2 चम्मच गुलाब जल डालें। फिर दोनो को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद उसमे एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर सभी को अच्छे से मिलाकर अपने फेस पर लगाएं और थोड़ी फेस पर मालिश करें। ऐशा 2 मिनिट तक करे। फिर ठंडे पानी से धो लें।
पढ़ें :- टाइगर किंग क्रीम के फायदे, नुकसान, Price एव लगाने का तरीका
संतरा जूस के फायदे
संतरे का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से बचाव करता है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और शरीर में विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। संतरों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। नियमित रूप से संतरे का जूस पीने से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
1. पथरी से राहत
संतरे में सितविक एसिड होता हैं। जो यूरीनरी डिसऑर्डर ( मूत्र विकार ) और गुर्दे की समस्या में बोहोत लाभदायक होता हैं। अगर आप रोजाना संतरे का सेवन करते हैं तो गुर्दे के पथरी की बढ़ने की समस्या कम हो जाती हैं।
2. वजन को कम करता हैं
संतरे में कैलोरी ( Calorie ) की मात्रा बोहोत कम होती हैं। और इसी कारण संतरा खाने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं। अगर आप ज्यादा ही मोटापे का शिकार हैं तो प्रतिदिन एक संतरा या एक संतरे का ज्यूस अवश्य पीएं।
3. ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखे
संतरे का जूस ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद करते हैं। यह रक्त धमनियों को साफ रखने में सहायक होता है। जिससे ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
4. त्वचा को स्वस्थ बनाए
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो एंटी एजिंग से बचाता हैं साथ ही साथ त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने में भी आपकी मदद करता हैं। आप चाहे तो संतरे के छिलके को पीसकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह इस्तमाल कर सकते हैं।
5. आंखो की रोशनी बठाए
संतरा केराटिन ऑयल का एक अच्छा स्रोत हैं जो कि आंखो से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखो में म्यूकस मेंब्रेन को साफ और स्वस्थ रखने में आपकी सहायता करता हैं।
संतरा खाने के नुकसान
संतरा हमारे स्वास्थ्य के लिए एक पौष्टिक फल है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कुछ नुकसानों का कारण बनता है। नीचे संतरा खाने के नुकसान दिए गए हैं।
- एसिडिटी – संतरे में सिट्रिक एसिड अधिक होता है, जिससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
- दांतों पर असर – अत्यधिक संतरा खाने से दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) कमजोर हो सकती है, क्योंकि इसमें एसिड और प्राकृतिक शर्करा होती है।
- सर्दी-जुकाम बढ़ सकता है – संतरा ठंडी तासीर वाला फल है, इसलिए सर्दियों में अधिक मात्रा में खाने से सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो सकती है।
- पेट खराब होना – ज्यादा संतरे खाने से दस्त या पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।
- ब्लड शुगर लेवल बढ़ाना – संतरे में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए मधुमेह (डायबिटीज़) के मरीजों को संतरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
- एलर्जी की संभावना – कुछ लोगों को संतरे से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैशेज़, खुजली या सूजन हो सकती है।
संतरा खाने का सही समय
जो भी व्यक्ति संतरे को अपने डेली डाइट में शामिल करना चाहते हैं, उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नही होता की संतरे को कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। जिसकी वजह से उन्हें कभी भी संतरे खाने का लाभ नही मिलता हैं। ज्यादातर लोग फलों को सुबह खाली पेट खाते हैं। लेकिन संतरे को कभी भी सुबह खाली पेट नही खाना चाहिए क्योंकि खाली पेट संतरा खाने से एसिडिटी और पेट में परेशानी हो सकती हैं।
आयुर्वेद के अनुसार संतरे की तासीर ठंडी होती हैं, इसलिए सूरज ढलने के बाद शाम को या रात को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो इससे आपको सर्दी खांसी जुकाम या फिर घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
संतरा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता हैं। दोपहर का खाना खाने के 1 घंटे पहले या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद संतरा खाएं तो यह आपकी सेहत के लिए बोहोत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं. संतरा खाने के अलावा सुबह खाली पेट आंवला खाने से मिलते हैं।
रोज कितने संतरे को खाना चाहिए?
रोज एक संतरा जरूर खाएं क्योंकि एक संतरे में 70 मिली ग्राम विटामिन सी होता हैं। और हमारे शरीर को दिनभर में 60 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती हैं। इसलिए आपको दिनभर में एक संतरा जरूर खाना चाहिए।
इससे आपके बॉडी में विटामिन सी की कमी नही होती। जो लोग संतरे को नहीं खाना चाहते। वो लोग एक गिलास संतरे का ज्यूस बनाकर पी सकते हैं। संतरे की तासीर ठंडी होने की वजह से संतरे को जरूरत से ज्यादा खाने से आपको नुकसान भी हो सकता हैं।
संतरे के साथ या संतरा खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
- संतरा हमेशा खाना खाने के 1 घंटे पहले या खाना खाने के 1 घंटे बाद ही खाना चाहिए।
- खाना खाने के तुरंत बाद संतरा नही खाना चाहिए। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या होती हैं।
- संतरा खाने के साथ या संतरा खाने के तुरंत बाद दूध ना पिए। इससे आपको स्किन की समस्या होती हैं।
- संतरे के साथ या संतरे खाने के बाद दूध से बनी हुई चीजें नहीं खानी चाहिए जैसे की दही, मक्खन, छाछ, पनीर, चीज, आदि। इससे आपको पेट की समस्या होती हैं।
- वैसे तो लोग मिक्स ज्यूस पीना बोहोत ही ज्यादा पसंद करते हैं मगर संतरा और गाजर के ज्यूस को मिक्स करके कभी नही पीना चाहिए। या फिर संतरा खाने के बाद गाजर नही खाना चाहिए। इससे आपको पितदोष या सीने में जलन की समस्या होती हैं।

संतरा कब खाना चाहिए
संतरा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर में होता है। जब पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। खाली पेट संतरा खाने से बचना चाहिए, खासकर अगर आपको एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होती है। क्योंकि इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पेट में जलन पैदा करता है। भोजन के तुरंत बाद भी संतरा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह पाचन में बाधा डाल सकता है। भोजन के 1–2 घंटे बाद या नाश्ते में संतरा खाना सबसे फायदेमंद होता है।
संतरा ठंडा होता है या गरम
संतरा एक ठंडी तासीर वाला फल होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी या पित्त को शांत करने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में संतरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मी से राहत दिलाता है। हालांकि ठंडी तासीर के कारण सर्दियों में संतरे का अधिक सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। खासकर अगर शरीर पहले से ही ठंडा पड़ा हो।
पढ़ें :- Om namah shivay mantra, ॐ नमः शिवाय मंत्र: अर्थ, फायदे और जाप विधि
Conclusion ( निष्कर्ष ) –
अब तो आप आसानी से समझ गए होंगे कि संतरा खाने के फायदे ही फायदे हैं। लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान दें की जिस चीज के बहुत सारे फायदे होते हैं। उनके नुकसान भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा की आप इसे सीमित मात्रा में खाएं। अगर आप किसी रोग से सालो से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह लेकर ही संतरे का सेवन करें। अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं हैं या साधारण कोई समस्या हैं तो आप आसानी से संतरे का सेवन कर सकते हैं। एक संतरे को अपने डेली डाइट का हिस्सा बनाएं और अपने आपको सभी बीमारियो से मुक्त रखे। हमेशा अपना ख्याल रखें।
इस लेख में हमने आपको संतरा खाने फायदे के फायदे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी हैं। आशा करता हूं आप संतरा से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ गए होगे।
हमारा उद्देश्य आपको स्वस्थ और तंदुरस्त रखना हैं। संतरा खाने के फायदे से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।
लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद
संतरे के बारे में यह जानकारी बहुत उपयोगी है। मैंने हमेशा संतरे को सिर्फ स्वाद के लिए खाया है, लेकिन अब पता चला कि यह इतने सारे स्वास्थ्य लाभ भी देता है। क्या आप बता सकते हैं कि क्या संतरे का सेवन हर दिन करना सुरक्षित है? मैंने सुना है कि ज्यादा विटामिन सी भी नुकसानदायक हो सकता है। क्या यह सच है? इसके अलावा, क्या संतरे के छिलके का उपयोग करने के और भी तरीके हैं? मुझे लगता है कि संतरे के छिलके को फेंकने के बजाय उसका उपयोग करना बेहतर होगा। आपके विचार में, क्या संतरे का जूस पीना पूरे संतरे खाने से ज्यादा फायदेमंद है? मैं यह जानना चाहूंगा कि क्या संतरे का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है?
संतरे के बारे में यह जानकारी बहुत उपयोगी है। मैंने हमेशा संतरे को सिर्फ स्वाद के लिए खाया है, लेकिन अब पता चला कि यह इतने सारे स्वास्थ्य लाभ भी देता है। विशेष रूप से सर्दियों में इसका सेवन करने के तरीके बहुत प्रभावी लगे। क्या आपने इन उपायों को आजमाया है? मुझे लगता है कि संतरे का रस शहद और नमक के साथ पीने का तरीका बहुत अच्छा है, लेकिन क्या यह सभी के लिए उपयुक्त है? मैं यह भी जानना चाहूंगा कि क्या संतरे के छिलके का उबला पानी पीने का कोई साइड इफेक्ट हो सकता है? आपके अनुभव क्या कहते हैं?